नहर मे दो अज्ञात युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
https://www.shirazehind.com/2016/01/blog-post_10.html?m=0
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के शारदा सहायक खण्ड 36 नहर मे बहरिया गांव के पास बुधवार के दिन दो अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गयी। बताते है कि बहरिया गांव के पास लगभग 3 बजे नहर मे एक अज्ञात युवक का शव जिसकी उम्र लगभग 28 वर्ष नहर मे बहता देख ग्रामिणों की भीड़ जुट गयी शव नग्नावस्था मे औधे मुख बहता रहा तथा युवक का पैर किसी जानवर द्वारा खाया जाना प्रतीत हो रहा था। अभी प्रथम शव की चर्चा समाप्त नही हुई थी तभी दो घंटे बाद एक दूसरा शव भी बहता हुआ आ गया जिसका उम्र लगभग 26 वर्ष वह नीले रंग का शर्ट तथा नीले रंग का पैन्ट पहने था। शव बहता हुआ गांव से आगे चला गया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस ने एक भी शव को अपने कब्जे मे नही लिया था।

