चाइनीज मन्झा की चपेट में आने से सभासद सहित दो घायल

जफराबाद। जिला प्रशासन द्वारा चाइनीज मन्झे की बिक्री पर रोक लगाये जाने के बावजूद भी क्षेत्र के दुकानदारों द्वारा चाइनीज मन्झा की बिक्री जोरों से की जा रही है, जिसकी चपेट में आने से मकर संक्रान्ति अर्थात गुरूवार को नगर पंचायत जफराबाद के शेखवाड़ा वार्ड के सभासद व उनके बड़े भाई घायल हो गये।
    जानकारी के अनुसार उक्त वार्ड के सभासद शाह नियाज अहमद अपने बड़े भाई महफूज आलम के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर गुरूवार को नैपुरा गांव में खिचड़ी मिलने जा रहे थे। बताया जाता है कि दोनों लोग जैसे ही बाइक से कालीप्रसाद इण्टर कालेज के पास पहुॅचे कि एक युवक द्वारा उड़ाये जा रहे पतंग का मन्झा जो चाइनीज था नियाज अहमद के गले में फंस गया जिससे उनका गला  एवं हटाते समय एक उंगली कट जाने के कारण खून निकलने से वे घायल हो गये और बाइक लेकर नीचे गिर पड़े जिससे बाइक पर बैठे महफूज आलम भी घायल हो गये। उक्त दोनों घायलों का उपचार स्थानीय चिकित्सक के यहां कराया गया।

Related

news 7041352878586351736

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item