10 को बंद रहेगा सर्राफा व्यवसाय
https://www.shirazehind.com/2016/02/10.html?m=0
जौनपुर। भारत सरकार द्वारा 2 लाख रूपये की ज्वेलरी की खरीद व बिक्री पर ग्राहकों का पैन कार्ड नम्बर अनिवार्य रूप से लिखे जाने के निर्णय के विरोध में सर्राफा कारोबार बंद रहेगा। इस आशय की जानकारी देते हुये जौनपुर सर्राफा एसोसिएशन ने बताया कि यह विरोध प्रदर्शन 10 फरवरी दिन बुधवार को सुनिश्चित है जिसमें सभी ग्राहकों से सहयोग करने की अपील किया गया है।

