तीन दिवसीय 108 कुण्डीय बगलामुखी युक्त शीतला महायज्ञ शुरू

  जौनपुर। पूर्वांचल की शक्तिपीठ मां शीतला चैकियां धाम की महत्ता एवं माता रानी की कृपा को सम्पूर्ण विश्व जगत के मानचित्र पर स्थापित कराना है। इसी उद्देश्य से यह तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान जौनपुर शहर के मध्य में किया जा रहा है। शीतला माता का स्वरूप विकराल है जिनकी कृपा से यहां के लोगों का विकास निरन्तर हो रहा है। उक्त विचार 108 कुण्डीय बगलामुखी युक्त श्री माता शीतला महायज्ञ के प्रथम दिन परमपूज्य गुरूदेव स्वामी दिव्य चेतनानन्द जी महाराज ने व्यक्त किया। नगर के जहांगीराबाद निकट कमला टाकीज के पीछे अग्रसेनपुरम् में आयोजित महायज्ञ के प्रथम दिन प्रातः 10.30 से 12.30 बजे तक और सायं 4 से 6.30 बजे तक हवन क्रम का आयोजन हुआ। इसके साथ ही दोपहर 1 से 2 बजे तक और सायं 6.30 से 7.30 बजे तक प्रवचन चला जिसके बाद रात 8 बजे महाआरती की गयी। इस दौरान स्वामी जी ने दिव्य चेतना केन्द्र के संयोजकत्व में आयोजित महायज्ञ की महत्ता एवं उद्देश्य बताया। इस अवसर पर राजनाथ गुप्ता, विजय अग्रहरि, प्रदीप सिंह साईं, रमेश सिंह, रविन्द्र अग्रहरि, राजेन्द्र अग्रहरि, प्रमोद साहू, आनन्द अग्रहरि, रमेश अग्रहरि के अलावा सैकड़ों नर-नारी उपस्थित रहे। अन्त में रीमती सीमा सिंह ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 485304854368385547

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item