20 मार्च को मनाया जायेगा विश्व गौरैया दिवस

 जौनपुर।  प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग एपी पाठक ने बताया कि विश्व गौरैया दिवस 20 मार्च को मनाया जायेगा। आज अपरान्ह 4 बजे कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में इस सम्बन्ध में एक बैठक आयोजित की गयी। पीडी तेज प्रताप मिश्र ने बताया कि हमारी जीवन शैली बदल रही है गौरैया का घरो में निवास करना शुभ संकेत माना जाता है उन्होंने सभी से अपील किया कि अधिक से अधिक वृक्ष लगाये तथा अपने घरो एवं बागवानों में गौरैया के लिए लकड़ी बाक्स भी लगवाए। डीएफओ एपी पाठक ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार जिला विद्यालय निरीक्षक तथा जिला बेसिक शिक्षाधिकारी के माध्यम से जनपद में स्थित सभी स्कूलों एवं कालेजों के प्रधानाचार्यो की बैठक कर इस कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग करे। उन्होंने बताया कि जिले में कम से कम एक हजार लकड़ी के गौरैया संरक्षण के लिए बाक्स बनवाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि गौरैया के विलुप्त होने से प्रदेश देश नही अपितु पूरा विश्व चिन्तित है। उपायुक्त मनरेगा रामबाबू त्रिपाठी ने कहा कि जैसे पशुओं में गाय का स्थान है उसी प्रकार पक्षियों में गौरैया का स्थान है। गोष्ठी को क्षेत्रीय वन अधिकारी जवाहर सिंह, ओपी सोनकर तथा वरिष्ठ अधिवक्ता रमाशंकर पाठक ने बहुमूल्य सुझाव दिये। कार्यक्रम का संचालन महेन्द्र देव विक्रम वन दरोगा ने किया। इस अवसर पर अधिवक्तागण तथा गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।  

Related

news 8179801971966193800

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item