निरंकारी का गुरू पूजा दिवस 23 फरवरी को

 जौनपुर। संत निरंकारी मण्डल के तत्वावधान में 23 फरवरी दिन मंगलवार को नगर के मडि़याहूं पड़ाव पर स्थित संत निरंकारी सत्संग भवन सहित जनपद के समस्त रजिस्टर्ड ब्रांचों पर निरंकारी मिशन का विशेष पर्व ‘गुरू पूजा दिवस’ प्रातः 11 से दोपहर 2 बजे तक आयोजित है। इस आशय की जानकारी देते हुये स्थानीय मीडिया प्रभारी उदय नारायण जायसवाल ने बताया कि उक्त कार्यक्रम की अध्यक्षता जोनल इंचार्ज जेएन पाण्डेय करेंगे। इसके पहले सुबह 6 से 9 बजे तक निरंकारी श्रद्धालु व सेवादल सिटी रेलवे स्टेशन के परिसर में सफाई अभियान चलाकर पौधरोपण करेंगे। उन्होंने समस्त निरंकारियों से उक्त अवसर पर अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील किया है।

Related

news 2003748983356535621

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item