लोजपा की मासिक बैठक में विचार-विमर्श
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_11.html?m=0
जौनपुर। लोक जनशक्ति पार्टी की मासिक बैठक सोमवार को कन्हईपुर स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष आनन्द प्रेमघन सरोज की अध्यक्षता में हुई जहां मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश महासचिव देवी प्रसाद गिरि उपस्थित रहे। इस दौरान श्री गिरि ने कहा कि विस चुनाव के लिये सभी कार्यकर्ता अपने क्षेत्रों में अधिक से अधिक लोगों को सदस्य बनायें। जिलाध्यक्ष श्री सरोज ने बताया कि आज अपराधी बेखौफ हो गये हैं जिसके चलते नागरिक अपनी सुरक्षा को लेकर भयभीत हैं। बैठक का संचालन नगर अध्यक्ष इस्लाम खान ने किया। इस अवसर पर महमूद खां, प्रदीप यादव, दिवाकर प्रजापति, सूर्य प्रकाश पटेल, विनय यादव, संतोष सेठ, कमलेश अग्रहरि, शीतला प्रसाद सरोज, लालमनी सरोज, सुरेश सरोज, डा. राम विास, कल्लू सरोज, प्रमोद कुमार, मायाशंकर, विनय यादव, राजाराम यादव, डा. मयाशंकर, रामलाल सरोज आदि मौजूद रहे।

