बच्चो की प्रतिभा और प्रेजेन्टेंशन देखकर गदगद हुए नेता और अधिकारी

जौनपुर। एबीएस इण्टर नेशनल स्कूल के बच्चो द्वारा लगायी गयी विज्ञान प्रर्दशन को देखकर उर्जाराज्य मंत्री शैलेन्द्र यादव ललई भाजपा सांसद जुगुल किशोर एडीएम रजनीश कुमार समेत वहां पर मौजूद समस्त अतिथि गदगद हो गये। सभी ने बच्चो की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि ये सभी छात्र-छात्राएं आगे चलकर पूरे देश में जनपद का नाम रौशन करेगें।
जौनपुर मुख्यालय से करीब 35 किलोमीटर दूर महराजगंज में स्थापित एबीएस इण्टर नेशनल स्कूल के छात्र-छात्राओं द्वारा आज कालेज परिसर में विज्ञान प्रर्दशनी लगायी गयी थी। बच्चो ने पर्यावरण प्रदूषण को रोकने जैविक खेती करने हाबड़ा पुल का नया वर्जन ग्लैक्सी समेत दर्जनों जनजगरूकता वाले माण्डल तैयार करके प्रर्दशन में लगायी । इस प्रर्दशनी का उद्घाटन भाजपा सांसद जुगुल किशोर ने किया। उसके बाद एडीएम रजनीश कुमार ने प्रर्दशनी का अवलोकन किया। पूरे प्रर्दशनी का बारिकी से अवलोकन और छात्रो के प्रेजेन्टेंशन से एडीएम को अपने छात्र जीवन की यादे ताजे हो गयी। एडीएम ने कहा कि इस ग्रामीण क्षेत्र में इतने होनहार छात्र पाकर मुझे काफी प्रसन्नता मिला है। उन्होने साफ कहा कि ये बच्चे आगे चलकर देश का भविष्य सवारने का काम करेंगे।
उसके बाद प्रदेश सरकार के उर्जा एवं नियोजन राज्यमंत्री शैलेन्द्र यादव ललई भी विद्यालय पहुंचकर बच्चो की प्रतिभाओ को देखा। कालेज के चेयर मैन संजय सिंह ने कहा कि यह मेरे प्रिंसपल और टीचरो का प्रतिफल है कि मात्र दो वर्ष में मेरे कालेज के बच्चो ने अच्छा प्रर्दशन किया है। संजय का सपना है कि इस विद्यालय को विश्वविद्यालय बनाने का।


Related

news 1535106018095144824

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item