‘मेक इन इण्डिया’ का असर दिखने लगाः शैलेन्द्र निषाद

जौनपुर। भारत के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के मेक इन इण्डिया का असर दिखने लगा है, क्योंकि भारत के मूल निवासी जो भारत के बाहर रह रहे हैं, उनका भरोसा विकास की ओर अग्रसर हो रहा है। इतना ही नहीं, भारत के नवयुवक विश्व में करोड़ों की नौकरी छोड़कर यहां के विकास के लिये योजना बनाकर ज्यादा से ज्यादा रोजगार पैदा कर रहे हैं। उक्त बातें नगर से सटे हरईपुर गांव में सोमवार को आयोजित भारतीय जनता पार्टी की बैठक को सम्बोधित करते हुये वरिष्ठ नेता शैलेन्द्र निषाद एडवोकेट ने कही। इसके अलावा जय प्रकाश श्रीवास्तव, अखिलेश चन्द्र निषाद सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। विवेक शुक्ल एडवोकेट की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सतीश चन्द्र सिंह, रणविजय सिंह, दिनेश बिन्द सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Related

news 9038254571630240485

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item