भदोही : दो स्कूली छात्राओं का शव नहर में उतराया मिला

भदोही। जिले के चौरी थाना क्षेत्र में आज सुबह घर से स्कूल गयी दो छात्राओं का शव नहर में  उतराया मिला ।  दोनो बालिकाएं एलकेजी की छात्रा है तथा गांव के ही समीप एक गैर मान्यता प्राप्त विद्यालय में पढ़ने गयी थी। घटना के बाद स्कूल प्रबंध स्कूल बंद कर फरार बताया गया है । उधर भदोही पुलिस सीमा विवाद में उलझी रही । परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया ।
  गुरुवार की करीब 12 बजे दोपहर उनका शव गांव के ही समीप एक नहर में मिला।दोनों चौरी थाने की भला गाँव की निवासी थी ।  इस सम्बन्ध में बताया जाता है कि थाना क्षेत्र के भाला  गांव निवासी लालू प्रसाद चौहान की पुत्री शिवानी 7 वर्ष व इसी गांव निवासी मोहन चौहान की पुत्री सीता 6 वर्ष दोनो गांव के बगल दत्तीपुर स्थित एक निजी विद्यालय में पढ़ने गयी थी। आज करीब 12 बजे दोनो का शव गांव के समीप ही नहर में मिला। इसकी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी है।इस घटना में स्कूल प्रबंधन की लापरवाही साफ झलकती है ।

Related

news 2977433671828616442

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item