एनएसएस के छात्र-छात्राओ ने चलाया स्वच्छता अभियान
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_209.html?m=0
जौनपुर।राजा श्रीकृष्ण दत्त स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जौनपुर के क्रीड़ा मैदान पर चल रहे सात दिवसीय एन0एस0एस0 शिविर के तीसरे दिन आज शिविरार्थियों ने मीरपुर गांव में जाकर स्वचछता के प्रति ग्रामवासियों, महिलाओं और बच्चों को जागरूक किया। मलीन बस्ती मन्दिर और पोखरा पर शिविरार्थियों ने साफ-सफाई भी किया। शिविरार्थियों ने महिलाओं को जागरूक करते हुए कहाकि हमेशा साफ पानी का प्रयोग करें। अपने आसपास साफ-सफाई रखे। इससे बीमारिया नहीं आयेगी। इस दौरान छात्र/छात्राए नारे लगाते हुए चल रहे थे। मानव-मानव एक समान, जाति पांति का मिटे निशान। जागे देश की क्या पहचान, पढ़ा लिखा मजदूर किसान। शिविर के दूसरे सत्र में शिक्षाशास्त्र विभागाध्यक्ष डाॅ0 मयानन्द उपाध्याय ने संगोष्ठी में कहाकि शिक्षा सभी क्षेत्रों में कार्य करती है। बालक में सर्वांगीण विकास करती है। नागरिकता की शिक्षा, नैतिकता की शिक्षा तथा जनतांत्रिक भाव का विकास करती है। जिससे छात्र पे्ररित होकर समाज तथा राष्ट्र में जहां कही भी रहता है वह एक अपनी अमिट छाप बना लेता है। इस अवसर पर डाॅ0 विजय प्रताप तिवारी, डाॅ0 ओमप्रकाश दूबे, डाॅ0 सुधाकर शुक्ला, डाॅ0 गार्गी त्रिपाठी डाॅ0 चन्द्राम्बुज कश्यप, डाॅ0 अतुल श्रीवास्तव, कार्यालय अधीक्षक सभाजीत यादव, उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 संतोष कुमार पाण्डेय ने किया।
कार्यक्रम का संचालन डाॅ0 संतोष कुमार पाण्डेय ने किया।

