भदोही : आभूषण की दुकान से लाखों की चोरी
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_239.html?m=0
भदोही । जिले के चौरी थाना
क्षेत्र में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओं से ऐसा प्रतीत होता है कि चोर जाग
रहे और गश्ती पुलिस सो रही है। चोर आए दिन पुलिस को ताल पर ताल ठोकर
चुनौती दे रहे है। चौरी में लगातार बढ़ती चोरी की घटनाओ ने व्यापारियों की
नींद उड़ा दी है। बीती रात पुलिस को चुनौती देते हुए चोरो ने वाराणसी-भदोही
मार्ग पर यूनियन बैंक के ठीक सामने आभूषण व्यवसायी दीनानाथ जायसवाल के
दुकान का ताला तोड़कर लाखो रूपये के आभूषणों पर हाथ साफ कर दिया। चौरी
क्षेत्र में घटी इस भीषण चोरी की घटना से व्यापारी पूरी तरह से अपने को
असुरक्षित महसूस कर रहे है। बताया जाता है कि चौरी बाजार निवासी दीनानाथ
जायसवाल प्रतिदिन की तरह अपनी दुकान बंद कर घर चले गये। बीती रात चोरो ने
पीछे की दिवार फांदकर दुकान में घुसकर उसमें रखा 40 ग्राम सोने व दस किलो
चांदी के आभूषण उठा ले गये। दुकानदार को इसकी जानकारी तब हुयी जब वह सुबह
दुकान खोलने पहुंचा था। दुकान का सामान बिखरा व ताला टूटा देख उसके पैरों
तले जमीन खिसक गयी। इसकी सूचना उसने स्थानीय पुलिस को दी। मौके पर पहुंचे
चौरी चौकी इंचार्ज घटनास्थल का निरीक्षण कर लौट गये। चौरी क्षेत्र में आए
दिन चोरी की घटनाओं से व्यापारियो में दहशत व्याप्त है।पुलिस घटना की जाँच
कर रही है । पुलिस का दावा है की जाँच के बाद पता चला है कितने की चोरी हुई
है ।

