चन्द्रशेखर सहित कई अमर शहीदों की मनायी गयी शहादत दिवस

    जौनपुर। अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद की शहादत दिवस शनिवार को जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में मनाया गया जहां उपस्थित लोगों ने श्रद्धा समन अर्पित करते हुये उनके बलिदान पर चर्चा किया। इसी क्रम में जौनपुर संघर्ष मोर्चा ने नगर पालिका परिषद में स्थित चन्द्रशेखर आजाद पार्क पर शहादत दिवस मनाया। इस दौरान उपस्थित लोगों ने उनकी प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुये श्रद्धांजलि दिया। तत्पश्चात् इंकलाब जिन्दाबाद, शहीदों हम शर्मिन्दा हैं तुम्हें भूलकर जिन्दा हैं, चन्द्रशेखर अमर रहे सहित अन्य जयघोष हुआ। इस मौके पर दीवानी बार एसोसिएशन के महामंत्री जय प्रकाश सिंह, मोर्चा प्रमुख सुभाष कुशवाहा, सरदार धरम सिंह सहित अन्य वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया। साथ ही अन्य वक्ताओं ने एक स्वर में लोगों से शहीदों की शहादत पर देश के लिये सेवा करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शिव सेवा संस्थानम् के अध्यक्ष विमल सिंह, किरण शंकर सिंह, सम्पादक रामजी जायसवाल, सुशील वर्मा एडवोकेट, आलोक सेठ, महेश सेठ, विशाल वर्मा, लक्ष्मी बाई ब्रिगेड की अध्यक्ष मंजीत कौर, दीपचन्द सेठ, ओपी जायसवाल, विवेक सेठी, एसके वर्मा, सौरभ सोनी, विवेक सेठी उपस्थित रहे।
    इसी क्रम मेें हिन्दुस्तान सोशलिस्ट रिपब्लिकन आर्मी एवं लक्ष्मी बाई ब्रिगेड के कैडरों ने कलेक्टेªट में स्थित क्रांति स्तम्भ पर चन्द्रशेखर आजाद सहित अन्य उन 8 शहीदों को याद किया गया जो आजादी दिलाने में शहीद हो गये हैं। शहीदों में अमर शहीद आजाद के अलावा किशन सिंह, गड़गज्ज सिंह, धरम सिंह, सन्ता सिंह, करम सिंह, दिलीप सिंह, नन्दा सिंह हैं। इस अवसर पर धरम सिंह, मंजीत कौर, अजय सिंह, राज, कबिता, सरोज मौजूद रहे।

Related

news 4427501484483802220

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item