सात दिवसीय विशेष शिविर का हुआ शुभारम्भ

 जौनपुर। सरजू प्रसाद महाविद्यालय कचगांव में राष्ट्रीय सेवा योजना के तहत आयोजित 7 दिवसीय विशेष शिविर का शुभारम्भ भव्यता के साथ हुआ। इस मौके पर छात्राओं ने जल संरक्षण, साक्षरता जागरूकता, पौधरोपण सहित स्वच्छता जागरूकता सांस्कृतिक कार्यक्रम करके लोगों को जागरूकता का सन्देश दिया गया। कार्यक्रम का प्रारम्भ महाविद्यालय के प्रबंधक सरजू प्रसाद यादव ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डा. संतोष यादव, सहायक प्राध्यापकगण संध्या सिंह, डा. गंगाधर शुक्ला, शिव नरायन मिश्रा, अवधेश पाण्डेय, अनिल यादव, हरेकृष्ण अस्थाना, अशोक पाठक, प्रशांत यादव, अवधेश यादव, सुरेश यादव, विजय यादव, मुलायम यादव सहित तमाम सम्बन्धित लोग उपस्थित रहे। अन्त में महाविद्यालय के संचालक डा. गिरजा शंकर यादव ने समस्त आगंतुकों के अलावा स्वयंसेवकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 4437086448610773307

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item