भदोही : प्लेटफार्म पर घंटों पड़ा रहा बिहार के बुनकर का शव

भदोही ।  उत्तर प्रदेश की पुलिस अपने कारनामों से चर्चित रहीं है । कभी डीआईजी के थप्पड़ मारने तो कभी टाइप राइटर फेंकने को लेकर  आज वह सीमा विवाद को लेकर रहीं भदोही जिले के वाराणसी जंघई रेलमार्ग के भदोही रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के बाहर सीमा विवाद में एक कालीन बुनकर का शव पांच घंटे से भी अधिक समय तक पड़ा रहा।पुलिस पर आरोप है कि  रेलवे स्टेशन के बाहर पड़े कालीन बुनकर के शव की कार्रवाई आरपीएफ व जीआरपी कौन करे इसी बात को लेकर पांच घंटे से भी अधिक समय तक रेलवे पुलिस उलझी रही। सीमा विवाद पर समझौता न होने पर भदोही कोतवाली पुलिस पहुंच कर शव को कब्जे में ले लिया। इस सम्बन्ध में बताया जाता है कि बिहार के डुमराव निवासी कमालुद्दीन 55 अपने परिवार सहित रहकर काफी समय से कालीन बुनाई सहित अन्य मजदूरी का काम करता था। आज दोपहर वह किसी काम से स्टेशन आया था। रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म के बाहर पहुंचते ही कमालुद्दीन गिर गया और उसकी मृत्यु हो गयी। कमालुद्दीन का शव घंटो प्लेटफॉर्म के बाहर पड़ा रहा। सीमा विवाद को लेकर आरपीएफ व जीआरपी आपस में उलझ गये। कमालुद्दीन का शव प्लेटफॉर्म के बाहर पड़ा रहा। लेकिन जीआरपी व आरपीएफ का दिल नही पसीजा। मानवता तार-तार होती रही। इस घटना को संभ्रात नागरिको ने जब हस्ताक्षेप किया तो मौके पर पहुंचे शहर कोतवाल अजय श्रीवास्तव ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।हालाँकि पुलिस ने इस बात से इनकार किया है ।

Related

news 4839466509465644557

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item