व्यापारियों के लूटने से भयाग्रस्त हो गये हैं जनपदवासीः राजनाथ गुप्ता

   जौनपुर। जौनपुर उद्योग व्यापार मण्डल की बैठक मंगलवार को नगर अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता की अध्यक्षता में नगर के जहांगीराबाद में स्थित कैम्प कार्यालय पर हुई। इस मौके पर श्री गुप्ता ने जनपद के मुंगराबादशाहपुर में 20 लाख रूपये एवं शाहगंज में 25 लाख रूपये की लूट की निंदा करते हुये कहा कि जिला पुलिस बदमाशों पर शिकंजा कसने में पूरी तरह से निरंकुश हो चुकी है। प्रदेश में सपा सरकार के अब तक पूरे कार्यकाल में अराजकता व गुण्डागर्दी का बोलबाला रहा है। उन्होंने कहा कि 24 घण्टे के अंदर 45 लाख रूपये की हुई लूट की घटना से जनपद के व्यापारी पूरी तरह से भयाग्रस्त हो गये हैं। दहशत के साये में जी रहे लोगों का कहना है कि इस समय में कोई भी सुरक्षित नहीं है। इसके अलावा आशीष गुप्ता व संतोष सोंथालिया ने संयुक्त रूप से शासन-प्रशासन का ध्यान आकृष्ट करते हुये कहा कि यदि व्यापारियों के लूटने का सिलसिला नहीं थमा तो सभी व्यापारी एकजुट होकर सड़क पर उतर जायेंगे जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। बैठक का संचालन महेन्द्र सोनकर ने किया। बैठक में सुभाष बोरा, राधेरमण जायसवाल, विकास शर्मा, रामकुमार साहू, रवि मिंगलानी सहित सैकड़ों व्यापारी मौजूद रहे।

Related

news 1398005340200154305

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item