अतिक्रमण मुक्त नही हो सका मछलीशहर नगर

मछलीशहर। स्थानीय नगर में तहसील प्रशासन के कड़े रुख के बाद जहा सब्जी मंडी से मुंगराबादशाहपुर पड़ाव तक सड़क अतिक्रमण मुक्त हो गयी वही दूसरी तरफ तहसील प्रशासन के नाक के नीचे तहसील के मुख्य फाटक के दोनों तरफ से लेकर पुर्बी छोर चुंगी चौराहा तक सड़क के दोनों तरफ की पटरिया अभी भी अतिक्रमण की चपेट में है जो कि चर्चा का विषय बना हुआ है।
        गौरतलब हो कि शनिवार को डीजीपी के निर्देश पर उपजिलाधिकारी एंव सीओ को शाम 6 बजे से रात 8 बजे तक पैदल नगर भ्र्मण् का फरमान आने के बाद दोनों अधिकारी ज्यो ही सड़क पर उतरे त्यों ही नगर में हड़कम्प मच गया था।इस दौरान दोनों अधिकारियो ने नगर भर्मण के दौरान नगर में सड़क के दोनों पटरियों पर दुकानदारो द्वारा किये गए अतिक्रमण को अबिलम्ब हटाने का निर्देश देने के बाद जहा सब्जी मंडी से चुंगी चौराहा तक अतिक्रमण मुक्त हो गया वहीँ दूसरी तरफ तहसील के मुख्य द्वार से चुंगी चौराहे तक आज भी दुकानदारो एंव फुटपाथ पर बैठकर समान बेचने वाले लोग धकल्ले से अपनी दूकान सजाए हुए है जबकि इसी मार्ग से तहसील प्रशासन के लोगो का आना जाना लगा रहता है।
     मुख्य बात यह है कि तहसील प्रशासन जहा नगर को अतिक्रमण मुक्त कराने का बीड़ा उठाए हुए है वहीँ दूसरी तरफ तहसील प्रशासन के नाक के नीचे ही सड़क की पटरियां अतिक्रमण की चपेट में है जो कि लोगो में चर्चा का विषय बना हुआ है।

Related

news 8310256071686437363

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item