मंत्री जी की लोकप्रियता को धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर फैलाई गयी झूठी खबर : संजय यादव
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_40.html?m=0
जौनपुर। उर्जा एवं नियोजन राज्यमंत्री शैलेन्द्र यादव ललई के भाई व युवा नेता संजय यादव ने आज शिराज ए हिन्द डाॅट काम से बातचीत करते हुए कहा कि मंत्री जी की लोक प्रियता को बदनाम करने की एक साजिश की जा रही है। उन्होने साफ कहा कि ब्लाक प्रमुख चुनाव में मेरे भाई ने सपा का एक सच्चा सिपाही होने का फर्ज अदा किया है किसी भी क्षेत्र पंचायत को उन्होने धमकाया नही है ना ही किसी से कोई अभद्रता किया है। संजय यादव ने यहां तक कहा कि कुछ स्थानीय पत्रकार हारे हुए प्रत्याशी के पक्ष में प्रचार कर रहे थे जब उनका प्रत्याशी हार गया तो झूठी खबरे सोशल मीडिया के माध्यम से फैला रहे है।
मालूम हो कि रविवार को सम्पन्न हुए ब्लाक प्रमुख के चुनाव के दरम्यान सुईथाकला ब्लाक पर मंत्री ललई यादव पर क्षेत्र पंचायत सदस्य को धमकाने और खुद ब्लाक के बाहर टेंट में मौजूद रहने का आरोप लगा था। आज इस मामले पर मंत्री के भाई व युवा सपा नेता संजय यादव ने शिराज ए हिन्द डाॅट से तफशील से बातचीत किया। उन्होने पूरे चुनाव के दरम्यान मंत्री ललई यादव पर लगे आरोपो को एक सिरे से खारिज करते हुए कहा कि मेरे भाई सच्चे समाजवादी पार्टी के सिपाही है। उन्होने निष्पक्षता पूर्वक और चुनाव आर्दश सहिता की सुचिता को ध्यान में रखकर चुनाव प्रचार किया। संजय यादव ने कहा कि मंत्री जी चुनाव के दरम्यान पार्टी प्रत्याशी के टेंट में बैठे रहे वे वहां से उठकर कही नही गये चुनाव परिणाम आने के बाद वे सीधे लखनऊ चले गये। बीडीसी सदस्यो ने सपा प्रत्याशी पर भरोसा जताते हुए वोट दिया है न कि धमकाने पर मत दिया। उन्होने साफ कहा कि मंत्री जी की लोकप्रियता को धूमिल करने के लिए कुछ स्थानीय पत्रकार सोशल मीडिया पर झूठी खबरे फैला रहे है। संजय ने स्थानीय पत्रकारो पर यह भी आरोप लगाया कि वे लोग दलगत भावना से कार्य करते हुए हारे हुए प्रत्याशी के पक्ष में वोट मांग रहे थे।

मंत्री जी की लोकप्रियता को धूमिल करने के लिए सोशल मीडिया पर फैलाई गयी झूठी खबर
जवाब देंहटाएं