गैस चूल्हा पर खाना बनाते लगी आग से छात्रा की हुई मौत

 जौनपुर। गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के शिवनगर बाजार में शनिवार को घर में गैस सिलेण्डर जलाते समय गैस रिसाव के चलते लगी आग की चपेट में आने से एक युवती की मौत हो गयी जबकि उसी परिवार के आधा दर्जन लोग झुलस गये। प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त बाजार निवासी अलाउद्दीन की लगभग 19 वर्षीया पुत्री अफसाना जो कक्षा 12वीं की छात्रा थी, आज सुबह परीक्षा देने हेतु जाने के लिये घर में रखे घरेलू गैस सिलेण्डर पर पानी गर्म कर रही थी। इसी दौरान अचानक गैस रिसाव से आग लग गयी जिसकी चपेट में आकर वह जलने लगी। इसको देखकर घर में मौजूद लोग उसे बचाने पहुंचे लेकिन इस हादसे में उसकी 55 वर्षीया मां नजमा बेगम, 17 वर्षीया बहन शबाना, 15 वर्षीय भाई असल गम्भीर रूप से झुलस गये। घटना की जानकारी होने पर जुटे आस-पास के लोगों ने किसी तरह सभी को उपचार हेतु जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया जहां गम्भीर रूप से झुलस चुकी अफसाना की मौत हो गयी जबकि अन्य सभी का उपचार चल रहा है। वहीं दूसरी ओर जानकारी होने पर पहुंची पुलिस ने मृत छात्रा के शव को कब्जे में लेकर अन्त्य परीक्षण हेतु भेज दिया।

Related

news 3304668563026914665

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item