डीएम ने बच्चो को पिलाई जिंदगी की दो बूंद
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_402.html?m=0
जौनपुर। जिला चिकित्सालय परिसर में स्थापित पोलियो बूथ का
उद्घाटन आज प्रातः 9 बजे जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी द्वारा किया गया। 0
से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो की अतिरिक्त खुराक दर्जनों बच्चो को
पिलाया गया। पल्स पोलियो के बाद जिलाधिकारी ने पुरूष एवं महिला चिकित्सालय
का आकस्मिक निरीक्षण किया तथा साफ-सफाई के साथ ही बाहरी र्व्यिक्तयों
द्वारा अस्पताल परिसर में कूड़ा फेकने वालों को नोटिस देने का निर्देश
सीएमएस महिला लिली श्रीवास्तव को दिया। महिला अस्पताल में सीसीटीवी कैमरा
लगाये जाने के लाभ के साथ पुरूष चिकित्सालय में भी सीसीटीवी कैमरा शीघ्र
लगाने का निर्देश प्र0 सीएमएस तथा डा0 दिनेश कुमार यादव मुख्य
चिकित्साधिकारी को दिया। ओटी को सौर्य ऊर्जा से आच्छादित करने का निर्देश
दिया।
