शीतला महायज्ञ की पूर्व संध्या में नगर में निकली भव्य शोभायात्रा

भजन-कीर्तन करते चल रहे भक्तों ने किया माता रानी का जयघोष
    जौनपुर। नगर के अग्रसेनपुरम् निकट कमला टाकीज में 19 फरवरी से शुरू होने वाले 108 कुण्डीय बगलामुखी युक्त शीतला महायज्ञ के भव्य कार्यक्रम का शुभारम्भ भव्य ध्वजा शोभायात्रा से हो गया। यह यात्रा टाउन हाल के मैदान से शुरू होकर पूरे नगर का भ्रमण करते हुये कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर समाप्त हो गयी। यात्रा में शामिल भक्तों में गजब का उल्लास रहा जो नाचते-गाते एवं भजन-कीर्तन चल रहे थे। इस दौरान ‘जय शीतला माता’ के जयघोष से पूरा वातावरण गूंज उठा। 108 कुण्डीय बगलामुखी युक्त शीतला महायज्ञ 19 से 21 फरवरी तक चलेगा जो नित्य दो चरणों में होगा। सुबह साढ़े 10 से 12 बजे व सायं 4 से 6 बजे तक चलने वाला यह अनुष्ठान परमपूज्य गुरूदेव स्वामी दिव्य चेतनानन्द जी महाराज के सानिध्य में होगा। सर्वविद्या सिद्ध एवं 10 महाविद्या सिद्ध स्वामी जी के प्रवचन का कार्यक्रम प्रत्येक दिन दोपहर 1 से 2 बजे तक व सायं साढ़े 6 से साढ़े 7 बजे तक होगा। नित्य कार्यक्रम की समाप्ति पर सभी भक्तों में महाप्रसाद बंटेगा। इस कार्यक्रम के उद्देश्य के बारे में आयोजन समिति ने बताया कि इससे आदिशक्ति भगवती शीतला माता के पूर्ण प्रभाव, आशीर्वाद व कृपा की महत्ता को सम्पूर्ण जनमानस तक पहुंचाना है। चैकियां धाम की भगवती शीतला को सम्पूर्ण विश्व जगत के मानचित्र पर स्थापित करके माता रानी की कृपा से इस शहर एवं यहां के लोगांे की उन्नति की कामना किया जायेगा। दिव्य चेतना केन्द्र जौनपुर इकाई द्वारा आयोजित कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर गुरूवार को निकली भव्य शोभायात्रा में आयोजन समिति के अध्यक्ष राजनाथ गुप्ता, विजय अग्रहरि, रमेश सिंह, विजय गुप्ता, गौतम सोनी, निखिलेश सिंह, रविन्द्र अग्रहरि, राजेन्द्र अग्रहरि, प्रमोद साहू, प्रदीप सिंह साईं, आनन्द अग्रहरि, रमेश अग्रहरि, आजाद सोनकर, संजय सेठ, मोती लाल यादव, संतोष सोंथालिया, अजय पाण्डेय, राकेश श्रीवास्तव, राम सनेही, परितोष गुप्ता के अलावा सैकड़ों गणमान्य शामिल रहे।

Related

news 8543216460309618256

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item