भदोही : दीर्घ कालीन प्रतिभूतियों में अधिकाधिक धन जमा कराए
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_431.html?m=0
भदोही । राष्ट्रीय काय्रक्रम के अन्तर्गत वित्तीय वर्ष
2015-16 में शासन द्वारा जनपद को प्राप्त लक्ष्य रूपया 3226.00 लाख की
पूर्ति हेतु 300 लाख रूपया जमा कराने का लक्ष्य निर्धारित कर भेजा गया है
और अपेक्षा की गयी थी कि लक्ष्य के सापेक्ष पूर्ति का विवरण प्रत्येक माह
की 05 तारीख तक अनिवार्य रूप से जिला बचत कार्यालय विकास भवन भदोही को
उपलब्ध करायेंगे परन्तु अभी तक आपके विभाग की प्रगति रिपोर्ट प्राप्त नही
हुयी है। जिससे विभागों के प्रगति की समीक्षा नही हो पा रही है। माह जनवरी,
2016 तक की प्रगति रिपोर्ट निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष 85.26ः है। आयुक्त
विन्ध्याचल मण्डल मिर्जापुर ने अपने पत्रांक 92 दिनांक 14 जनवरी, 2016
द्वारा जनपद की प्रगति में उल्लेखनीय सुधार के लिए निर्देश दिया है। लक्ष्य
की शत प्रतिशत पूर्ति हेतु 20 फरवरी, 2016 से 31 मार्च, 2016 तक राष्ट्रीय
बचत का विशेष सघन अभियान चलाया जा रहा है।
आपको निर्देशित किया जाता है कि सन्दर्भित पत्र में दिये गये दिशा निर्देशों/रणनीति के अनुसार विशेष अभियान चलाकर माह फरवरी, 2016 तक दीर्घ कालीन प्रतिभूतियों में अधिकाधिक धन जमा कराकर लक्ष्य की शत प्रतिशत पूर्ति करें। प्रगति विवरण सहायक निदेशक बचत के माध्यम से अधोहस्ताक्षरी को अवलोकनार्थ उपलब्ध कराना सुनिश्चित करे। इसमें किसी प्रकार की शिथिलता न बरती जाय