भदोही : रेल स्टेशन पर टुकडों में मिला निजी रेलकर्मी का शव
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_490.html?m=0
भदोही ।आज सुबह वाराणसी -
इलाहबाद रेलखंड पर आलमऊ रेलवे स्टेशन पर निजी रेल परिचालक का क्षत - विक्षत
शव मिला । बरामद शव कई भागों में विभाजित था । घटना स्थल गोपीगंज थाना
क्षेत्र में पड़ता है ।परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है । पुलिस ने शव को
पीएम के लिए भेज दिया ।
> > पुलिस के बताया है कि कोईलरा गांव निवासी ओम प्रकाश विन्द 45
वर्ष बुधवार को देर शाम लगभग 8:30 पर घर से निकला था । हालाँकि घरवालों का
दावा है कि किसी के फोन करने पर वह घर वालों को दावत खाने के लिए जाने की
बात बोल कर निकला था । लेकिन सुबह उनका शव प्लेटफॉर्म पर कई टुकड़ों में
कई जगह पर पड़े होने की सूचना पर परिवार के लोग पहुचे और शव के टुकड़ों को
इकट्ठा करके पुलिस को सूचना दी। परिजनो ने दावा किया कि ओम प्रकाश विन्द ने
आत्महत्या नहीं की बल्कि उसकी हत्या की गई है। वही टिकट रूम में एक स्टील
के डिब्बे में दारू और कुछ मिट्टी मिली है । पुलिस ने दावा किया है कि यह
हत्या नहीं आत्महत्या है रात्रि के किसी ट्रेन की चपेट में आए अधेड़ का शव
कई भागों में बँट गया । पुलिस का दावा है कि ट्रेन की स्पीड अधिक होने
से प्लेटफार्म पर कई जगहों पर शव तितर-बितर पड़ा मिला । ज्ञात हो मृतक अलमऊ
हाल्ट पर ठेके पर टिकट वितरण का कार्य काफी दिनों से करता था कुछ महीने
पहले जीआरपी के द्वारा उसके ऊपर कई आरोपो में मुकदमा करके उस का ठेका वापस
ले लिया गया था, लेकिन पिछले महीने से वह मृतक दोबारा टिकट वितरण करना
चालू कर दिया था। पुलिस ने कहा है कि पोस्टमार्टम के बाद स्थिति साफ होगी ।

