सिरफिरे युवक ने साधु को पीट पीटकर किया लहुलुहान, ग्रामीणो ने उसे पकड़कर पुलिस को सौपा
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_529.html?m=0
जौनपुर। जिले के जफराबाद थाना क्षेत्र कजगांव गांव में एक सिरफिरे युवक ने एक साधु पर डण्डे से प्रहार करके उन्हे लहुलुहान कर दिया यह सिरफिरा जाते समय हनुमानजी के मंदिर से दर्शन बाहर निकल रहे एक युवक पर भी हमला बोल दिया। बाबाजी की चिखपुकर और युवक द्वारा शोर मचाने पर ग्रामीणो ने उसे पकड़कर जमकर धुनाई कर दिया। जिसके कारण उसकी भी हालत नाजुक हो गयी। पुलिस ने बाबाजी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया और सिरफिरे युवक को हिरासत में ले लिया है।
जफराबाद थाना क्षेत्र के कचगांव गांव में स्थिति बाबा बालकदास सेवा आश्रम में आज बाबा बालकदास कुछ लोगो के साथ बैठे हुए थे इसी बीच एक सिरफिरा युवक वहां पहुंच गया। उसने वहा पड़ा एक लकड़ी के डण्डे से बाबाजी पर कई प्रहार कर दिया उसके हैवानियत को देखकर मौके पर मौजूद बाबाजी के भक्त भाग निकले। बाबाजी को घायल करने के बाद पास के हनुमानजी के मंदिर से दर्शनकर बाहर निकल रहे एक युवक पर हमला बोल दिया। बाबाजी और युवक की चिखपुकार सुनकर ग्रामीण एकत्रीत होकर उसे पकड़ने के बाद जमकर धुनाई कर दिया जिसके कारण वह भी जख्मी हो गया। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने बाबाजी को जिला अस्पताल पहुंचाया आरोपी को हिरासत में ले लिया है।