मुलायम यूथ ब्रिगेड की सदर विस की बैठक में विचार-विमर्श

 जौनपुर। मुलायम सिंह यादव यूथ ब्रिगेड की सदर विधानसभा की बैठक रविवार को मुफ्ती मोहल्ला में सम्पन्न हुई जहां जिला उपाध्यक्ष मुकेश यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री अखिलेश यादव वचन के उतने ही पक्के हैं जितने उनके पिता सपा सुप्रीमो मुलायम सिंह यादव जी हैं। इसी क्रम में विस अध्यक्ष रंजीत सोनकर ने कहा कि देश की खुशहाली और विकास के लिये उत्तर प्रदेश का विकास होना अनिवार्य है, इसलिये हमारे युवा मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को विकास के पथ पर आगे ले जा रहे हैं। बैठक की अध्यक्षता जफर अहमद व संचालन सदर महासचिव मो. वस्लीम ने किया। इस अवसर पर मो. तनवीर हनीफ, मो. सदाब खां, इसरार अहमद, मो. हनीफ, आफताब अहमद, फखरे आलम, मेराज अहमद, नसीब खां, सैफ खां, मो. जमाल, प्रेमचन्द्र, मो. अमजद, जाकिर हुसैन, इश्तियाक, सरफराज, मो. फैजान आदि सपाजन उपस्थित रहे।

Related

news 5727297361107087151

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item