दारोगा ने पीडि़त से कहा: बदमाश ने कट्टा लिया था तुम्हे गोली तो नही मारी
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_62.html?m=0
जौनपुर। महराजगंज थाना क्षेत्र के महराजगंज बाजार गुण्डा टैक्स न देने पर दबंगो ने एक अभूषण व्यापारी को जमकर मारापीटा और दुकान में जमकर तोड़फोड़ किया जाते समय बदमाशो ने उसकी कार को ईट पत्थर से तोड़ डाला। सीसी कैमरे में कैद हुई पूरी वारदात की सीडी समेत लिखित तहरीर व्यापारी ने थानाध्यक्ष को दिया। दो दिन बीत जाने के बाद जब कोई कार्यवाही महराजगंज पुलिस ने नही किया तो आज व्यापारी आरोपियो की खिलाफ कार्यवाही करने और अपनी जानमाल की सुरक्षा की गुहार प्रभारी एसपी रामजी सिंह यादव से लगायी। एसपी ने थानाध्यक्ष को कार्यवाही करने का आदेश उनके मोबाईल फोन पर दिया। । एसपी दफ्तर के बाहर पीडि़त मीडिया कर्मियो से अपना दुखड़ा बयान कर ही रहा था इसी बीच थानाध्यक्ष भी वहां पहुंच गये। थानाध्यक्ष ने व्यापारी से कहा कि कार्यवाही मुझे करनी है तो यहां क्यो आ गये। पीडि़त ने कहा कि मैने जो तहरीर दिया था उसमें से आप ने तमंचा लिए व्यक्ति का नाम हटा दिया है जवाब में दारोगा ने कहा कि वह कट्टा लिए था गोली तो नही मारा। थानेदार का यह जवाब सुनकर वहां पर मौजूद मीडियाकर्मी समेत सभी अचंभित हो गये।
जौनपुर जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के अगरहा गांव का निवासी सुनील कुुुुुमार सोनी पुत्र रामआसरे सोनी ने आज प्रभारी एसपी रामजी सिंह यादव को एक पत्रक सौपता। प्रार्थना पत्र में सुनील ने लिखा है कि बीत सात फरवरी की शाम चार पांच बदमाश हमारी दुकान पहुंचकर गुण्डा टैक्स मांगने लगे। जब पैसा नही दिया तो बदमाशो ने मुझे जमकर मारापीटा और दुकानमें जमकर तोड़फोड़ किया जाते समय मेरी गाड़ी को तोड़फोड़ डाला। और मुझे जान से मारने की धमकी दिया है। मैने घटना के बाद ही पुलिस को फोन करके पूरी जानकारी दिया साथ में मैने सीसी कैमरे में कैद हुई परी घटना की सीडी भी दिया लेकिन आज तक कोई कार्यवाही हुई उधर आरोपी खुलआम घूम रहे है और जान से मारने की धमकी भी दे रहे है। एसपी ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए थानाध्यक्ष ओमकार सिंह मोबाईल पर फोन करके कार्यवाही करने का आदेश दिया। पीडि़त एसपी आफिस से निकलकर मीडिया कर्मियो से अपना दुखड़ा बता ही रहा था इसी बीच थानेदार मौके पर पहुंच गये। उन्होने पीडि़त से कहा कि कार्यवाही मुझे करना है तो यहां क्यो चले आये। जब पीडि़त अभी तक कार्यवाही नही करने का कारण पुछा तो थानेदार ने कहा कि आरोपी को चोट आयी है इस लिए मानवता के कारण उसके घर नही गया। पीडि़त ने वारदात में शामिल एक व्यक्ति द्वारा कट्टा लहराने वाले का नाम हटाने के बारे में दारोगा से पुछा तो जवाब में कहा कि उसने कट्टा लिया था गोली तो नही मारी। थानेदार का यह अल्फाज सुनकर वहां पर मौजूद सभी लोग हैरान हो गये।