लांस नायक हनुमान थप्पा की स्वस्थता के लिये यज्ञ पूजन
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_661.html?m=0
जौनपुर। भारत-पाकिस्तान सीमा पर स्थित सियाचीन के बर्फीली तूफान में फंसे सैनिकों में लांस नायक हनमन थप्पा जीवित पाये गये लेकिन वह जीवन और मौत के बीच संघर्ष कर रहे हैं। उसके जीवन के लिये भारत विकास परिषद ने बुधवार को नखास के नवदुर्गा शिव मंदिर पर महामृत्युंजय यज्ञ करके ईश्वर से उनके स्वस्थ होने की कामना किया। इस अवसर पर पं. आलोक पाण्डेय, संस्थाध्यक्ष विक्रम गुप्त, लोकेश कुमार, डा. गौरव प्रकाश मौर्य, सत्येन्द्र अग्रहरि, अवधेश गिरि, प्रमोद मिश्र, राम निरंजन, संदीप पाण्डेय, अतुल जायसवाल, संजय मौर्य, कृष्ण कुमार मिश्र, अभिषेक त्रिपाठी सहित अन्य पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित रहे।

