स्कूल में फायर सर्विस यूनिट द्वारा आग को बुझाने की दी गयी जानकारी

 जौनपुर। फायर सर्विस मुख्यालय उत्तर प्रदेश लखनऊ के निर्देशानुसार अग्निशमन सुरक्षा पाक्षिक योजना के अन्तर्गत आज सेन्ट पैट्रिक स्कूल पंचहटिया में फायर सर्विस यूनिट द्वारा मुख्य अग्निशमन अधिकारी आर.पी.राय के निर्देशन में अग्निशमन अधिकारी के.के. ओझा के नेतृत्व में फायर मॉकड्रिल व एवेकुएशन ड्रिल का आयोजन किया गया। यूनिट द्वारा आग बुझाने का सजीव डिमास्टेªशन किया गया। ठोस पदार्थ की आग, गैस की आग व तेल की आग को बुझाने तथा आग में फसे व्यक्तियों/कैजुअल्टी को बाहर निकालने की कार्यवाही करके एम्बुलेन्स के माध्यम से अस्पताल भेजने का सजीव डिमास्टेªशन का प्रदर्शन किया गया, जिसमें स्कूल प्रबन्धन तथा बच्चों की पूर्ण सहभागिता रही। अग्निशमन अधिकारी के.के.ओझा द्वारा आग लगने का कारण, आग के प्रकार और आग बुझाने के विभिन्न उपायों पर विस्तार से उपस्थित स्कूल प्रबन्धन एवं बच्चों को बताया गया और आग से रोक-थाम व बचाव हेतु सुझाव दिये गये। विशेष रूप से विद्युत शार्ट सर्किट से लगने वाली आग की रोकथाम हेतु निम्न सुझाव/सावधानिया बतायी गयी। बिजली की सर्किट में ओवरलोडिंग न होने दें, इससे शार्ट सर्किट हो सकता है और आग लग सकती है। प्रत्येक उपकरण के लिए अलग सर्किट का इस्तेमाल करे, बिजली का स्वीच तथा फ्यूज सही क्षमता का लगाये, बिजली के कटे व पुराने वायरों को बदल दें, प्रत्येक कमरे के लिए एक स्वतंत्र सर्किट बनाये, बिजली के उपकरणों को चालू हालत में अकेला न छोडें, इस्तेमाल के सभी उपकरणों के स्वीच बन्द कर दे प्लग निकाल दें यह आग से सुरक्षा का सबसे अच्छा तरीका है, अधिक दिनों के लिए बाहर जाते समय बिजली के मेन स्वीच बन्द कर दें। इस अवसर पर अग्निशमन अधिकारी के.के.ओझा, फायर सर्विस कर्मचारी बनारसी प्रसाद, राकेश चौबे, रामशिव यादव, योगेन्द्र यादव, राजेश पाठक, सन्तोष पाण्डेय आदि उपस्थित रहे।

Related

news 8531527137424045174

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item