चुनावी रंजिश में दबंगो ने ग्राम प्रधान समेत दो को मारा चाकू हालत नाजुक


जौनपुर। जिले के बक्शा थाना क्षेत्र के मोहम्मदपुर गांव के प्रधान व उसके एक साथी पर चाकुओ से प्रहार कर अधमरा कर दिया। ग्राम प्रधान पर जान लेवा हमले की खबर मिलते ही पूरे गांव में तनाव व्याप्त हो गया। उधर परिवार वाले ने दोनो को पहले बक्शा स्थित सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र ले गया जहां पर दोनो की हालत नाजुक देखते हुए जौनपुर जिला अस्पताल लाया गया यहां के भी डाक्टरो ने दोनो को वाराणसी रेफर कर दिया है। मामला चुनावी रंजिश बताया जा रहा है। इस मामले पर एसपी से बात करने की प्रयास किया गया तो वे ब्लाक प्रमुख के चुनाव के सिलसिले में जिले के भ्रमण पर निकले है।
मिली जानकारी के अनुसार मोहम्मदपुर गांव के प्रधान गुफरान 35 वर्ष गांव की सरहद पर अपने साथ सुहेल 25 वर्ष के साथ बातचीत कर रहे थे इसी बीच चार लोग मौके पर पहुंचकर दोनो पर ताबड़तोड चाकुओ से प्रहार शुरू कर दिया प्रधान और उसके साथ की चीखपुकार सुनकर गांव वाले उसे बचाने दौड़े तो सभी बदमाश भाग निकले। इस वारदात में प्रधान के सीने पर चोट आयी है उसके साथी के पैर में चाकु आरपार हो गया। दोनो की हालत नाजुक देखते हुए वाराणसी रेफर कर दिया गया है। उधर परिवार वालो ने गांव के चार लोगो के खिलाफ थाने में तहरीर दिया। इस मामले पर एसपी राजूबाबू सिंह की बाईट लेने का प्रयास किया गया तो उन्होने बताया कि मै काफी दूर हूं लौटने में काफी रात हो जायेगी।

Related

news 1603398949678362193

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item