राम नारायण ने बढ़ाया जिले का मान

जौनपुर। सम्मिलित अवर अधिनस्थ सेवा परीक्षा- 2013 में गौराबादशाहपुर निवासी राम नारायण तिवारी ने सफलता अर्जित कर जिले का नाम रोशन किया है। उनकी नियुक्ति मत्स्य विभाग में हुई है। भुवली, मदेवरा गांव निवासी श्री तिवारी की प्रारंभिक शिक्षा राधिका बाल विद्या मंदिर में हुई। उसके बाद उन्होने टीडी कालेज से बाटिनी से एमएससी किया। परास्नातक की डिग्री हासिल करनें के बाद वे प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी के लिए इलाहाबाद गये। वहां उन्होने सीआईएस कोचिंग में प्रवेश लेकर भविष्यका ताना बाना बुनना शुरू किया। श्री तिवारी की इच्छा अब आईएएस परीक्षा में सफल होने की है।
        श्री तिवारी के पिता देवेन्द्र कुमार पुरातत्व विभाग में कार्यरत है। फिलवक्तल उनकी तैनाती शहर के शाही किले में है। श्री तिवारी ने बताया कि सफलता के लिए दृढ इच्छाशक्ति का होना जरूरी है। लगन व परिश्रम के जरिये हर मुकाम हासिल किया जा सकता है। उन्होने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता व सीआईएस कोचिंग के संचालक विजय प्रकाश सर को दिया। उन्होने बताया विजय प्रकाश  सर के मार्गदर्षन के कारण ही यह सम्भव हो पाया है। श्री तिवारी ने बताया कि इसी कोचिंग में हमारे साथ पढने वाले पडोसी जनपद आजमगढ़ के निवासी दो लडके भी इस परिक्षा में सफल हुए हैं। जिसमें रामभवन यादव को अधिशासी अधिकारी व जोगिन्दर यादव को जिला पूर्ती निरीक्षक का पद मिला है। सीआईएस कोचिंग के विजय सर ने बताया कि पूर्वांचल मेद्यावी छात्रों का हब है। हमारी कोचिंग से करीब दर्जनभर छात्र इस परीक्षा में उर्तीण हुए हैं। पूर्वांचल के बच्चों के टैलेन्ट को देखते हुए वे अब जौनपुर में भी अपनी कोचिंग की शाखा खोलने का मूड बना रहे हैं।

Related

news 2826909440792154642

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item