इन स्थानो पर पड़ेगा एमएलसी पद के लिए वोट

 जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र 22 जौनपुर - विधान परिषद निर्वाचन 2016 के लिए 22 मतदान केन्द्र बनाये गये है। जिसमें मतदान दिनांक 3 मार्च 2016 दिन बृहस्पतिवार को 8 बजे पूर्वान्ह से 4 बजे अपरान्ह तक र्सम्पन्न होगा। मतगणना 6 मार्च रविवार 8 बजे प्रातः से मतगणना समाप्ति तक होगा। मतदान स्थल सुईथाकला में मतदान स्थल कार्यालय क्षेत्र पंचायत में, मतदान का क्षेत्र सम्मिलित भाग सहित क्षेत्र पंचायत सुइथाकला का सम्पूर्ण भाग, शाहगंज में तहसील कार्यालय, क्षेत्र पंचायत शाहगंज का सम्पूर्ण भाग, नगर पालिका परिषद का सम्पूर्ण भाग, नगर पंचायत खेतासराय का सम्पूर्ण भाग, इसी प्रकार खुटहन में कार्यालय क्षेत्र पंचायत, बदलापुर में तहसील कार्यालय, क्षेत्र पंचायत बदलापुर का सम्पूर्ण भाग, महराजगंज में कार्यालय क्षेत्र पंचायत, बक्सा में कार्यालय क्षेत्र पंचायत, करंजाकला में कार्यालय क्षेत्र पंचायत, जौनपुर कलेक्टेªट में न्यायालय उप जिलाधिकारी सदर, जिला पंचायत जौनपुर का सम्पूर्ण भाग, नगर पालिका जौनपुर का सम्पूर्ण भाग, नगर पंचायत जफराबाद, धर्मापुर में कार्यालय क्षेत्र पंचायत, मुफ्तीगंज में कार्यालय क्षेत्र पंचायत, केराकत में तहसील कार्यालय, क्षेत्र पंचायत केराकत का सम्पूर्ण भाग, नगर पंचायत केराकत का सम्पूर्ण भाग, डोभी में कार्यालय क्षेत्र पंचायत, जलालपुर में कार्यालय क्षेत्र पंचायत, सिरकोनी में कार्यालय क्षेत्र पंचायत, मड़ियाहॅू में कार्यालय तहसील मड़ियाहॅू, क्षेत्र पंचायत कार्यालय मड़ियाहॅू का सम्पूर्ण भाग, नगर पंचायत मड़ियाहॅू का सम्पूर्ण भाग, सिकरारा में कार्यालय क्षेत्र पंचायत, मछलीशहर तहसील कार्यालय, क्षेत्र पंचायत मछलीशहर का सम्पूर्ण भाग, नगर पंचायत मछलीशहर का सम्पूर्ण भाग, सुजानगंज में कार्यालय क्षेत्र पंचायत, मुंगराबादशाहपुर में नगर पालिका कार्यालय, क्षेत्र पंचायत मुंगराबादशाहपुर का सम्पूर्ण भाग, नगर पालिका परिषद मुंगराबादशाहपुर का सम्पूर्ण भाग, बरसठी में कार्यालय क्षेत्र पंचायत, रामनगर में कार्यालय क्षेत्र पंचायत, रामपुर में कार्यालय क्षेत्र पंचायत के सम्पूर्ण भाग पर लागू होगा।

Related

news 8024886268225014570

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item