हौंसलाबुलंद चोरों ने राम, सीता व लक्ष्मण को उड़ा दिया

जौनपुर। जनपद के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में बीती रात हौंसलाबुलंद चोरों ने भगवान राम, सीता व लक्ष्मण की मूर्ति पार करते हुये सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया। बताया गया कि पहली चोरी खुटहन थाना क्षेत्र के ख्वाजापुर गांव की है जहां स्थित ऐतिहासिक रामजानकी मंदिर से 100 साल पुरानी भगवान राम, लक्ष्मण व सीता की मूर्तियों सहित घण्टों को चोरों ने बीती रात पार कर दिया। चोरी की जानकारी रविवार को सुबह तब हुई जब रोज की भांति लोग पूजन करने के लिये मंदिर पहुंचे। मामले की जानकारी पुलिस को दी गयी जिस पर पहुंचे पुलिस के जवानों ने हमेशा की तरह मौका-मुआयना करके पुलिसिया कार्यवाही शुरू कर दिया। फिलहाल समाचार लिखे जाने तक चोरी के मामले में पुलिस को किसी तरह की कोई सफलता नहीं मिल सकी थी। दूसरी घटना गौराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के गौरा बाजार की है जहां चोरों ने दुकान में सेंध लगाकर चोरी का प्रयास किया। इसकी जानकारी आज सुबह हुई तब लोगों की भीड़ एकत्रित हो गयी। फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को दे दिया गया है।

Related

news 2911715263041169064

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item