दिल्ली की दामिनी की तरह जौनपुर की परी के साथ हो न्याय

जौनपुर। जिले के मडि़याहूं थाना क्षेत्र के एक कस्बे में हुई मासूम बच्ची के साथ रेप और हत्या के विरोध में आज आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओ ने कलेक्ट्रेट परिसर में जोरदार धरना प्रर्दशन किया। आप नेताओ ने कहा कि दिल्ली की दामिनी की तरह जौनपुर की परी के साथ न्याय होने चाहिए।
पूर्वाचंल जोन के प्रभारी संजीव सिंह ने धरना को सम्बोद्यित करते हुए कहा कि एक तर प्रदेश में महिलाओ लड़कियों और मासूम बालिकाओं के रेप और हत्या हो रही है। वही प्रदेश सरकार के मुखिया मुलायम सिंह यादव का बयान आता है कि कभी कभी बच्चो से गलतियां हो जाती है। पार्टी के दूसरे नेता इस काण्ड के पीछे लड़कियों के पोशाक को जिम्मेदार ठहराते है। जिसके कारण प्रदेश में दरिन्दगी की वारदातो में तेजी से इजाफा हो रहा है।
इस मौके पर जिला संयोजक अनुराग मिश्र समेत अन्य नेताओ और पदाधिकारियो ने धरना को सम्बोद्यित किया।


Related

news 872199603252255308

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item