दो घरों के साथ समाज को स्वस्थ रख सकती हैं महिलाएंः प्रभावती
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_956.html?m=0
जौनपुर। महिलाएं किसी भी राष्ट्र की सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत को एक पीढ़ी से दूसरी पीढ़ी तक हस्तांतरित करने की सबसे सशक्त माध्यम होतीं हैं, इसलिये बचपन से ही बालिकाओं को योग की संस्कारशाला में संस्कारित करके एक साथ दो घरों को स्वस्थ रखते हुये पूरे समाज को स्वस्थ रखा जा सकता है, इसलिये इस प्रकार की व्यवस्थाओं में महिलाओं को बढ़-चढ़कर हिस्सा लेनी चाहिये। उक्त बातें पतंजलि योग समिति के बैनर तले टीडी इण्टर कालेज में चल रहे 25 दिवसीय योग शिक्षक प्रशिक्षण शिविर में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष व पूर्व विधान परिषद सदस्य श्रीमती प्रभावती पाल ने कही। इस दौरान योग के क्रियात्मक व सैद्धांतिक अभ्यासों को प्रान्तीय प्रभारी सुरेन्द्र योगी द्वारा कराया गया जिसमें साधकों को पतंजलि योग सूत्रों की व्याख्या सहित विभिन्न प्रकार के रोगों से सम्बन्धित उपचार करने वाले विविध प्रकार की मुद्राओं, आसनों और प्राणायामों का क्रियात्मक अभ्यास कराया जा रहा है। इस अवसर पर जिला प्रभारी अचल हरिमूर्ति, शशिभूषण यादव, डा. ध्रुवराज योगी, बहन शशि, डा. हेमंत योगी, लाल बहादुर योगी, संजय श्रीवास्तव, संतोष यादव, मोनू यदुवंशी, हीरा लाल, मोहन सिंह, सूबेदार मेजर जिले सिंह, सिकन्दर, रामकुमार, जगदीश, विपिन कुमार, सौरभ यादव, डा. चन्द्रसेन यादव, शैलेंद्र कुमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

