भाकियू ने विभिन्न समस्या को लेकर किया धरना प्रदर्शन

सतहरिया। मुंगराबादशाहपुर के भारतीय किसान यूनियन के जिला उपाध्याय राजनाथ यादव के नेतृत्व में मंगलवार को किसानों व मजदूरों की समस्याओं को लेकर ब्लाक मुख्या पर धरना प्रदर्शन किया बीडीओ को 9 सूत्री ज्ञापन सौंपा। भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजनाथ सिंह ने कहा कि किसानों को दिया जा रहा सब्सिडी व्यवस्था को हटाकर पूरानी व्यवस्था से नकद रूप खाद, बीज, किटनासक दवाईया उपलब्ध कराई जाए जिससे किसानों को कहीं जाने की जाने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि मंुगराबादशाहपुर में स्थित हिन्दू इंटर कालेज में चल रहे भ्रष्टाचार की जांच शासनस्तर से कराई जाए। उन्होंने कहा कि ब्लाक में पात्र व्यक्तियों का चयन एडीएम द्वारा कराये जिससे किसानों और मजदूरों को समाजवादी पेश योजना का लाभ मिल सके। इस मौके पर मेवालाल, बाबूराम, जंग बाली , खलील, रामलेखावन, किशोरीलाल, मोनी लाल, मंजू, उषा राज बहादुर आदि मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शिव प्रसाद सिंह ने किया तथा संचालन धर्मराज पटेल ने किया।

Related

news 8164400039366933615

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item