जौनपुर के तीन क्रासिंग पर बनेगा ओवर ब्रिज, चार रेल रूटो पर होगा दोहरी करण

जौनपुर। रेल मंत्री सुरेश प्रभु ने आज रेल बजट पेश किया है। इस बजट में जौनपुर जिले में तीन ओवर ब्रिज और रेल लाईनो को दोहरी करण करने का ऐलान किया है। जिसमें जघंई प्रतापगढ़ रेल मार्ग पर मुंगराबादशाहपुर में ओवर ब्रिज बनेगा। उसके जौनपुर फैजाबाद मार्ग पर आदमपुर रेलवे क्रासिंग पर ओवर ब्रिज का निमार्ण होगा तीसरा ओवर ब्रिज इस से सटा जौनपुर औडि़हार रेल लाईन पर बनाया जायेगा।
इसके अलावा जौनपुर टाण्डा रेल मार्ग पर 830 करोड़ की लागत से 94 किलोमीटर रेल मार्ग को दोहरी करण किया जायेगा। जघंई प्रतापगढ़ मार्ग का दोहरी करण 750 करोड़ की लागत से 87 किलोमीटर रेल लाईन बिछायी जायेगी। शाहगंज मऊ रेल का दोहरी करण 960 करोड़ रूपये की लागत किया जायेगा। जौनपुर औडि़हार रेल का दोहरी करण के लिए 600 करोड़ दिया गया है।
सांसद कृष्णप्रताप सिंह के मीडिया प्रभारी रिंकू सिंह ने बताया कि यह सांसद के प्रयास का नतीजा है। उन्होने ही अपने के समस्याओ को रेलमंत्री को अवगत कराया था जिसको ध्यान में रखकर आज बजट में इन सभी कार्यो को पास किया गया है।


Related

news 5488322045171125191

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item