संदिग्ध परिस्थितियों में किशोर की मौत
https://www.shirazehind.com/2016/02/blog-post_969.html?m=0
खेतासराय (जौनपुर)। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बड़उर गांव में शनिवार को
एक किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गयी।मौत का कारण फांसी लगाकर
आत्महत्या बताया जा रहा है।जबकि परिजन बीमारी से मौत होने की बात कर रहे
हैं।देर शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
चर्चा है कि रामसकल का पुत्र गोलू (15) किसी बात को लेकर दोपहर में फांसी लगा लिया।जानकारी होने पर परिजन उसे खेतासराय एक निजी चिकित्सालय ले जा रहे थे कि रास्ते में उसकी मौत हो गयी।पुलिस को सूचना दिये बगैर परिजन शव का अंतिम संस्कार कर दिये।