खुले में शौचमुक्त के लिए 11 नोडल अधिकारी नामित

 जौनपुर। आज सायं जिलाधिकारी भानुचन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में सीएलटीएस प्रशिक्षण हेतु प्रथम चरण के अन्तर्गत चयनित 11 ग्राम पंचायतों में खुले में शौचमुक्त (ओटीएस) करने हेतु ग्राम के चार-चार प्रतिभागियों तथा 11 नोडल अधिकारी नामित किये गये है। धर्मापुर विकास खण्ड के ग्राम गजना के लिए नोडल अधिकारी पवन कुमार यादव जिला कार्यक्रम अधिकारी, मोहिद्दीनपुर में डा विरेन्द्र सीवीओ, सरेमू आईएम किदवई अधि.अभि. निरीक्षण शाखा जलनिगम, कुछमुछ एसके सिंह अधि.अभि. सिचाई खण्ड, चौकीपुर साहित्य निकष सिंह जि.अल्पसंख्यक क.अधि., देवचन्द्रपुर राजेश सोनकर वि. कल्याण अधि., विकास खण्ड सिरकोनी ग्राम कबुलपुर में अनिल सोनकर जि.प्रो.अधि., नेवादा तेजप्रताप मिश्र पीडी, ग्राम सुल्तानपुर रामबाबू त्रिपाठी उपायुक्त मनरेगा, सादातमसौडा शैलेष राय जि.पि.व.क.अधि. तथा विकास खण्ड शाहगंज में ग्राम तारगहना में राजीव कुमार सिंह जि.से.यो.अधिकारी के साथ ही 10 प्रतिभागियों को सहयोग के लिए तैनात किया गया है। उन्होंने बताया कि 30 अप्रैल 2016 तक शौचमुक्त गांव घोषित कर दिया जायेगा। 
जिलाधिकारी ने बताया कि 13 मार्च से 17 मार्च 2016 तक पांच दिन का प्रशिक्षण नोडल अधिकारी एवं ग्राम के प्रतिभागियों को प्रशिक्षण दिया जायेगा। आज बैठक में नोडल अधिकारी, आशा, आगनबाड़ी ग्राम पंचायत अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी/एडीओ पंचायत के साथ बैठक किया गया जिसमें सभी को दिल से लगकर इस कार्य को सम्पन्न कराने के लिए जिलाधिकारी ने प्रेरित किया। सीडीओ पीसी श्रीवास्तव ने सभी को प्रेरित करते हुए बताया कि हमारे पडोसी देश बंगलादेश शौचमुक्त (ओटीएस) हो चुका है। सोधी विकास खण्ड के तारगहना ग्राम में युवा प्रतिभागियों की टीम ने आज तक 309 शौचालय बनवाया है। इस अवसर पर सभी नोडल अधिकारी, डीपीआरओ चूरनराम भी उपस्थित रहे।

Related

news 5035817912430579162

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item