पल्सर सवार बदमाशो ने जेल के पास से लूटा 11 लाख रूपये सनसनी
https://www.shirazehind.com/2016/03/11_15.html?m=0
जौनपुर । लाइन बाजार थाना क्षेत्र के जेल के पास बेख़ौफ़ बदमाशो ने दिनदहाड़े बैंक से पैसा निकालकर जा रहे दो लोगो से 11 लाख 14 हज़ार रूपये लूट कर फरार हो गए । पार्ष इलाके में हुई लूट की वारदात से पुरे इलाके में दश्त का माहौल कायम हो गया है । सुचना मिलते ही भारी पुलिस फ़ोर्स लुटरों की तलास में जुट गई है ।
मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली थाना क्षेत्र रुहट्टा मोहल्ले में स्थित साइजा माइक्रो फाइनेंस के ब्रांच मैनेजर अनुपम पांडेय और कैशियर सजीत सिंह आज दिन में करीब 3 बजे सिविल लाइन स्थित एक्सिस बैंक से 11 लाख 14 हज़ार
रूपये निकालकर वापस अपने ब्रांच जा रहे थे ।जैसे ही ये लोग जेल पास पहुंचे पीछे से आये पल्सर पर स्वर दो बदमाशो ने रूपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए लूटेरो के शिकार दोनों कर्मचारियों ने बदमाशो का पीछा किया लेकिन तब तक बदमाश भाग निकले । सूचना मिलते ही एसपी सीओ समेत भारी पुलिस फ़ोर्स मौके पर पहुंचकर जाँच पड़ताल में जुट गई है ।
