प्राथमिक शिक्षकों ने 16 मार्च के प्रदर्शन को लेकर बनायी रणनीति
https://www.shirazehind.com/2016/03/16_14.html?m=0
जौनपुर। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक जिलाध्यक्ष अरविन्द शुक्ल की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय पर हुई जहां 16 मार्च को लखनऊ में आयोजित धरना-प्रदर्शन एवं विधानसभा घेराव पर चर्चा हुई। इस मौके पर श्री शुक्ल ने कहा कि शिक्षक मांगों को मनवाने का दायित्व शिक्षकों के ऊपर ही है। इसके अलावा जिला मंत्री रविचन्द्र यादव सहित अन्य वक्ताओं ने साथियों से अपील किया कि उक्त तिथि को सामूहिक अवकाश लेकर विद्यालयों में तालाबंदी करके धरना-प्रदर्शन को ऐतिहासिक बनायें। बैठक में वीरेन्द्र सिंह, लाल साहब यादव, रामदुलार यादव, लक्ष्मीकांत सिंह, संजीव सिंह, प्रमोद दूबे, शैलेन्द्र पाल, बुधिराम गौतम, दीपमाला, मो. हाशिम, पूनम मौर्य सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।

