परिचयात्मक प्रशिक्षण 21 मार्च को
https://www.shirazehind.com/2016/03/21_18.html?m=0
जौनपुर। जिला पंचायत राज अधिकारी चूरन राम जायसवाल ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार पंचायत के सामान्य निर्वाचन 2015 सम्पन्न होने के बाद ग्राम पंचायतों में बड़ी संख्या में महिला पंचायत प्रतिनिधियों के साथ समाज के आर्थिक, शैक्षिक एवं सामाजिक रूप से पिछडे़ वर्गों के व्यक्ति चुनकर आये हैं। इस नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत प्रधान प्रतिनिधियों को उनके दायित्व व शक्तियों से परिचित कराने तथा सरकार द्वारा क्रियान्वित की जा रही विभिन्न योजनाओं से अवगत कराने के लिये नवनिर्वाचित ग्राम पंचायत प्रधानों को जनपद स्तर पर एक दिवसीय परिचयात्मक प्रशिक्षण कराये जाने का निर्देश दिया गया है। श्री जायसवाल ने बताया कि जिलाधिकारी भानु चन्द्र गोस्वामी की अध्यक्षता में 21 मार्च को प्रातः 11 बजे कृषि भवन परिसर में कराया जायेगा।

