फागिंग न होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ा
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_179.html?m=0
जफराबाद। कई माह से जफराबाद कस्बे में फागिंग कार्य बन्द होने से मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है। मच्छरों के प्रकोप से जफराबादवासियों को राहत दिलाने के लिए नगर पंचायत जफराबाद द्वारा क्रय की गयी फागिंग मात्र शो-पीस बनकर रह गई है। नगरवासियों ने उक्त प्रकरण समस्या की तरफ नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा बरनवाल का ध्यान आकृष्ट कराते हुए मच्छरों के प्रकोप से राहत दिलाने के लिए कस्बे में पूर्व की भांति जनहित में अविलम्ब फागिंग कार्य शुरू कराने की मांग की है।

