रिजवी लर्नर्स में होगी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_187.html?m=0
जौनपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय मडियाहॅू के प्राचार्य पीके
सक्सेना ने बताया कि जौनपुर के समस्त अभ्यार्थियों एवं उनके अभिभावकों को
अवगत कराया जाता है कि जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 9 की पार्श्व प्रवेश
परीक्षा जिले की परीक्षा केन्द्र डा0 रिजवी लर्नर्स एकेडमी में 24 अप्रैल
2016 दिन रविवार को आयोजित होगी। परीक्षा 10 बजे से 1 बजे अपरान्ह तक होगी।
प्रवेश पत्रों का वितरण नवोदय विद्यालय मडियाहॅू से प्रारम्भ हो चुका है
किसी भी कार्य दिवस में प्रवेश पत्र प्राप्त कर सकते है कोई भी प्रवेश पत्र
डाक द्वारा नही भेजा जायेगा।

