वाहन स्वामी सावधान ! अन लाॅक बाईक छोड़ा तो होगा सीज
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_217.html?m=0
जौनपुर। बाईक चोरी की घटनाओ से आजिज आकर थानाध्यक्ष लाईनबाजार ने एक फरमान जारी किया है। उन्होने वाहन स्वामियों को आगाह किया कि वे अपनी मोटर साईकिल को बेगैर लाक किये या लावारिश हालत में कत्तई ने छोड़े। यदि किसी ने अन लाक मोटर साईकिल लावारिश हालत में छोड़ा तो उसे सीज कर दिया जायेगा।
थानाध्यक्ष लाईनबाजार विश्वनाथ यादव ने शिराज ए हिन्द डाॅट काम से बातचीत के दरम्यान कहा कि इधर कुछ दिनो से मोटर साईकिल चोरी की घटनाओ में तेजी से इजाफा हुआ है। उसमें अधिकांश घटनाएं खुद वाहन स्वामियों की खामियो के कारण हो रही है। उन्होने कहा कि लोग अपनी मोटर साईकिलों को वैगर लाक किये लावारिश हालत में छोड़ देते है जिसके कारण चोर आसानी से अपना काम कर ले रहे है।