मानक में कमी पाये जाने पर नगर पंचायत ने उखड़वाई इण्टरलाकिंग ईट
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_236.html?m=0
जफराबाद। नगर पंचायत जफराबाद के अधिशासी अधिकारी धर्मराज एवं सहायक अभियन्ता राजेश कुमार वर्मा के निरीक्षण के दौरान मानक में कमी के कारण लगभग सात माह पूर्व बाबा लालदास जी मंदिर से लेकर कैलाश पाल के दुकान तक निर्मित इण्टरलाकिंग सड़क जगह-जगह धंसा हुआ पाये जाने पर अधिशासी अधिकारी ने ठेकेदार को उक्त इण्टरलाकिंग कार्य को उखड़वाकर मानक के अनुसार गिट्टी डालकर कार्य कराये जाने का निर्देश दिया है। अधिशासी अधिकारी के उक्त निर्देश केे अनुपालन में सम्बन्धित ठेकेदार ने एक तरफ जहां इण्टरलाकिंग ईट उखड़वाकर मानक के अनुसार कार्य कराना प्रारम्भ कर दिया है, वहीं दूसरी ओर नगर पंचायत के अन्य ठेकेदारों में हड़कम्प मचा हुआ है। विदित हो कि उक्त निर्माण कार्य सात माह पूर्व राज्य वित्त योजना के अन्र्तगत नगर पंचायत जफराबाद द्वारा कराया गया था और निर्माण के कुछ माह बाद से ही इण्टरलाकिंग ईट जगह-जगह बैठना शुरू हो गयी थी, जबकि वहीं पास में डूडा विभाग द्वारा बनवाई गयी इण्टरलाकिंग सड़क अपनी गुणवत्ता के कारण आज भी अच्छी बनी हुई है। ठेकेदार द्वारा उक्त इण्टरलाकिंग ईट उखड़वाकर पुनः कार्य कराया जाना क्षेत्रवासियों में चर्चा का विषय बना हुआ है।
