वाराणसी-सुलतानपुर रेलवे ट्रैक पर सात दिन नहीं चलेंगी ट्रेने
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_294.html?m=0
लखनऊ। वाराणसी वाया जौनपुर सिटी-सुलतानपुर रूट दस मार्च से सात दिनों के
लिए बंद कर दिया गया। इस रेल खंड पर इंटरलाकिंग कार्य के चलते लगभग डेढ़
दर्जन प्रमुख ट्रेनें का रास्ता बदल दिया गया है। इससे जौनपुर समेत अन्य
नजदीकी स्टेशन पर जाने वाले यात्री गुरुवार को बनारस में ही उतरकर अपने
गंतव्य के लिए बस सहित अपने निजी वाहनों से घर गए।
17 मार्च तक चलेगा काम
मुख्यालय से आए निर्देश के मुताबिक इस रेल खंड पर संचालित होने वाली गाडिय़ां 17 मार्च तक अन्य रूट से चलाई जाएंगी। इस दौरान ट्रेन नंबर 13049/13050 हावड़ा से अमृतसर के बीच चलने वाली अमृतसर एक्सप्रेस, 19313 इंदौर-पटना एक्सप्रेस, 13240 कोटा-पटना एक्सप्रेस,13414 फरक्का एक्सप्रेस, 13413 अप फरक्का एक्सप्रेस, 14015 एवं 14007 सद्भावना एक्सप्रेस, 12331 हावड़ा से जम्मूतवी हिमगिरी एक्सप्रेस वाया फैजाबाद होकर चलायी गयी। इसी क्रम में 12238 बेगमपुरा एक्सप्रेस, 12328 उपासना एक्सप्रेस, 12370 हरिद्वार से हावड़ा कुंभ एक्सप्रेस, 12237 बेगमपुरा एक्सप्रेस, 13256 चंडीगढ़-पटना एक्सप्रेस, 14524 हरिहर एक्सप्रेस, 12391 अप श्रमजीवी एक्सप्रेस वाया प्रतापगढ़ होकर लखनऊ गयीं।
धीमी गति पर राजधानी
नईदिल्ली से डिब्रूगढ़ को जाने वाली राजधानी एक्सप्रेस को उसी रूट पर कालिंग काशन यानी धीमी गति से चलीं। मुख्य जनसंपर्क अधिकारी नीरज शर्मा ने बताया कि कार्य के कारण कुछ गाडिय़ों के रूट में बदलाव किए गए हैं। कार्य पूरा होते ही ट्रेन निर्धारित मार्ग से चलने लगेंगी।