इण्डिको के धक्के से दो जख्मी
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_40.html?m=0
जौनपुर। मडि़याहूं-मछलीशहर मार्ग पर स्थित किशुनपुर गांव निवासी प्रेम चन्द गौतम 60 वर्ष एवं कमलेश गौतम 25 वर्ष को इण्डिगो ने धक्का मार दिया जिससे वह घायल हो गये। यह हादसा तब हुआ जब वे अपने घर के सामने पटरी पर खड़े होकर बात कर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती करा दिया है। वहीं दुर्घटना के बाद चालक मौके से फरार हो गया जबकि कार पुलिस हिरासत में है।

