सेवानिवृत्त जिला जज का निधन, अधिवक्ता शोकाकुल
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_553.html?m=0
जौनपुर। सेवानिवृत्त जिला जज राजेश्वर प्रसाद पाण्डेय का हृदय गति रूकने से निधन हो गया जिसकी जानकारी होने पर उनके आवास पर लोगों का तांता लग गया। इधर दीवानी अधिवक्ता संघ ने बैठक करके शोक जताया। साथ ही अपने को न्यायिक कार्य से भी विरत रखा। बता दें कि अवकाश ग्रहण करने के बाद श्री पाण्डेय दीवानी न्यायालय में प्रैक्टिस भी करते थे।

