गर्भवती महिला को बंधक बनाने वाली एएनएम को डीएम ने दिया निलंबित करने का आदेश
https://www.shirazehind.com/2016/03/blog-post_571.html?m=0
जौनपुर। खेतासराय थाना क्षेत्र के जैगहा एएनएम सेंटर पर गर्भवती महिला को बंधक बनाये जाने की मामले को गम्भीरता से लेते हुए जिलाधिकारी भानुचंद्र गोस्वामी आज ही एसडीएम और डिप्टी सीएमओ से जांच कराकर आरोपी एएनएम को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
मुस्तफाबाद गांव निवासी
कमला देवी पत्नी
सन्तूराम का आरोप
है कि उनकी
पुत्री को प्रसव
पीड़ा होने पर
रात्रि दस बजे
वह पुत्री को
लेकर जैगहा स्थित
एएनएम सेन्टर पर
गयी।साथ में गांव
की पन्द्रह और
महिलाएं थी।जहां चर्चित एएनएम
निर्मला शुक्ला की देखरेख
में नार्मल डिलेवरी
हुई।डिलेवरी के नाम
पर एएनएम के
पति ने कमला
देवी से तीन
हजार रुपये की
मांग की।पूरा पैसा
न होने पर
कमला देवी ने
एक हजार दो
सौ रुपये दिये।लेकिन
एएनएम और उसके
पति पूरे तीन
हजार रुपये पर
अडिग रहे।
मांग के अनुरूप पूरे पैसे न मिलने पर शटर खींच कर सभी महिलाओं को अन्दर बन्धक बना लिया गया।करीब तीन घण्टे तक महिलाएं अन्दर कैद रही।रात्रि एक बजे के करीब डिलेवरी के लिये दूसरी महिला के आने पर दरवाजे का चैनल खोला गया।चैनल खुलते ही अन्दर कैद महिलाएं बाहर निकली।
मंगलवार को सुबह जब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई तो वे आक्रोशित हो उठे।बीडीसी शम्भूनाथ यादव के नेतृत्व में दर्जनों की संख्या में महिलाएं थाने पहुंच गयीं।एएनएम और उनके पति पर महिलाओं को बन्धक बनाने और मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए तहरीर दिया।फिर पीएचसी सोंधी पहुंच कर ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डा.मसूद से एएनएम निर्मला शुक्ला की शिकायत करते हुए उनके विरुद्ध कार्रवाई की मांग की।
यह मामला डीएम के संज्ञान आते ही उन्होने तत्काल एसडीएम शाहगंज और डिप्टी सीएमओ को मौके पर जाकर जांच करने का आदेश दिया। फरमान मिलते ही दोनो अधिकारी गांव पहुंचकर जांच पड़ताल किया जिसमें एएनएम निर्मला शुक्ला दोषि पायी गयी। जांच के अधार उसे निलंबित कर दिया गया। मांग के अनुरूप पूरे पैसे न मिलने पर शटर खींच कर सभी महिलाओं को अन्दर बन्धक बना लिया गया।करीब तीन घण्टे तक महिलाएं अन्दर कैद रही।रात्रि एक बजे के करीब डिलेवरी के लिये दूसरी महिला के आने पर दरवाजे का चैनल खोला गया।चैनल खुलते ही अन्दर कैद महिलाएं बाहर निकली।