भव्य शोभायात्रा के साथ सम्पन्न हुआ तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान

विधि-विधान से स्थापित हुईं मां दुर्गा, पंचमुखी हनुमान व साईं बाबा की प्रतिमाएं
    जौनपुर। नगर के अहियापुर स्थित श्रीरामजानकी मंदिर पर तीन दिवसीय अनुष्ठान शुक्रवार को वैदिक रीति के साथ सम्पन्न हो गया जहां हजारों भक्तों की भीड़ उमड़ी रही। मंदिर के जीर्णोद्धार के पश्चात् बीते 9 व 10 मार्च को मां दुर्गा, श्री पंचमुखी हनुमान जी एवं श्री साईं बाबा की प्रतिमा वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा ब्राह्मणों के निर्देशन एवं भक्तों की उपस्थिति में प्राण-प्रतिष्ठा करके स्थापना की गयी। इसी क्रम में आज प्रातः 8 बजे पूजा-पाठ के उपरांत शोभायात्रा निकाली गयी जिसका शुभारम्भ नगर पालिका अध्यक्ष दिनेश टण्डन ने नारियल फोड़ करके किया। हाथी, घोड़ा, बैण्ड-बाजा से सुसज्जित शोभायात्रा में शामिल लोग हाथों में ध्वज पताका लेकर चल रहे थे जिनका जगह-जगह लोगों द्वारा पुष्पवर्षा करके स्वागत किया गया। शोभायात्रा में शामिल लोगों के गगनचुम्बी जयकारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। अहियापुर से निकली शोभायात्रा नगर भ्रमण करते हुये मंदिर परिसर में पहुंचकर समाप्त हो गयी। शाम को भण्डारे का आयोजन हुआ जहां हजारों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। शोभायात्रा में कर्मचारी नेता राकेश श्रीवास्तव, रवि मिंगलानी, राधेरमण जायसवाल, अरशद कुरैशी, शकील अहमद, संजय जंडवानी, शीतला प्रसाद तिवारी, आशीष रावत, जोगेश्वर केसरवानी, धर्मेश्वर केसरवानी, अवधेश्वर केसरवानी, विनय गुप्ता, गोपी चन्द साहू, उदयशंकर शुक्ला, ज्ञानचन्द जायसवाल, भवन दास, लक्ष्मीकांत, गोपाल, रूदेश जायसवाल, अभिनव, अमन, शानू, अभिताप गुप्ता, संजीव यादव सहित तमाम भक्त उपस्थित रहे। अन्त में मंदिर के प्रबन्धक सोमेश्वर केसरवानी ने सभी का स्वागत और रामेश्वर केसरवानी ने आभार व्यक्त किया।

Related

news 8550047804450500053

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item